फ्रिज का कंप्रेशर फटने से पूरे घर में लगी आग, कपड़े,सारा सामान जलकर हुआ खाक


 

 


रेफ्रिजरेटर का कंप्रेशर फटने से पूरे घर में भयंकर आग लग गयी। घटना शिवपुरी जिले के खाराकुआ क्षेत्र से सामने आई। जहां अचानक शॉर्ट सर्किट से एक घर में रखे फ्रिज में आग लग गई। उसका कम्प्रेशर फटने से पूरे घर में आग फैल गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि उसने पूरे घर को अपने गिरफ्त में ले लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें नगदी समेत ज्वेलरी कुछ भी नहीं बचा। कपड़ों से लेकर घर का सामान सब कुछ जलकर खाक हो गया। इस बात की सूचना घर के मालिक को दी गई। वह लाइब्रेरी से घर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। नगर पालिका की दमकल गाड़ी भी देर से पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई है।घर मालिक महादेव शर्मा ने बताया की वो और उनका भाई लाइब्रेरी गए हुए थे घर में शादी थी। तभी अचानक सूचना मिली की घर पर शॉर्ट सर्किट हुआ है। फ्रिज का कम्प्रेशर फटने से पूरे घर में आग पकड़ ली है। देखते ही देखते आग पूरे घर में फ़ैल गई। नगर पालिका अध्यक्ष को फोन लगाया गया लेकिन उनका फोन भी स्विच ऑफ आया। जिससे दमकल देर से पहुंची। तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था


By - sagartvnews

06-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.