भाजपा सांसद को नहीं पता क्या है भारत का राष्ट्रीय खेल, अब ट्रोल हो रहे सांसद


 

 


जब सांसद महोदय ही को ये नहीं पता की भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है तो ऐसे में क्या कहा जाए। दरसअल एमपी के खंडवा से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के ज्ञान के स्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हमारे देश का राष्ट्रीय खेल क्या है इसकी जानकारी सांसद जी को नहीं है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कबड्डी को भारत का राष्ट्रीय खेल बता दिया। बता दें की खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को निर्देश दिए हैं। की अपने क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन करवाएं। युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ें, ताकि उनमें ज्ञान और शारीरिक विकास हो सके। लेकिन खंडवा सांसद के ज्ञान को देखकर ऐसा लगता है की सांसद जी को ही ज्ञान लेने की जरूरत है।
सांसद खेल महोत्सव की पत्रकार वार्ता के दौरान खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से जब पूछा गया की भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है? तो उन्होंने कबड्डी को राष्ट्रीय खेल बता दिया। उनके बाजू में ही खड़े हुए भाजपा नेता और खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने उनके कान में बताया भी की हॉकी राष्ट्रीय खेल है। इसके बाद भी वो समझ नहीं पाए और बोल पड़े कि कभी हॉकी राष्ट्रीय खेल हुआ करता था। लेकिन अब कबड्डी और क्रिकेट जैसे खेल प्रमुख हैं


By - sagartvnews

07-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.