बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को Indian Railways ने सोनू सूद को लगाई फटकार ! ये है वजह


 

 

बॉलीवुड अभिनेता और पूरे लॉकडाउन में लोगों की तन मन धन से सेवा करने वाले सोनू सूद ने बीते कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। जिसके बाद भारतीय रेलवे ने उन्हें ट्रेन के पायदान पर यात्रा करने के लिए फटकार लगाते हुए कहा की प्लीज ऐसा न करें। नॉर्दन रेलवे यानी उत्तर रेलवे ने सोनू सूद को भारत के लोगों का रोल मॉडल बताते हुए कहा कि उनके वीडियो से देश में गलत संदेश जाएगा। दरअसल कुछ दिन पहले ‘मुसाफिर हूं यारों’ वाले वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर ने अभिनेता सोनू सूद की तारीफ करते हुए रीयल हीरो बताया था। उसी वीडियो पर रेलवे ने सोनू सूद को फटकार लगाई है। और इसे ‘खतरनाक’ बताया।
नॉर्दर्न रेलवे ने ट्वीट किया, ‘प्रिय सोनू सूद, देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए आप एक आदर्श हैं. ट्रेन के पायदान पर बैठकर यात्रा करना खतरनाक है, इस प्रकार की  वीडियो से आपके प्रशंसकों को गलत संदेश जा सकता है. कृपया ऐसा न करें. सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का आनंद उठाएं।
बता दें की यह ट्वीट अभिनेता सोनू सूद द्वारा 13 दिसंबर को ट्रेन यात्रा का एक वीडियो अपलोड करने के बाद आया है। जिसमें उन्हें ट्रेन के दरवाजे पर पायदान पर बैठकर यात्रा करते देखा गया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू ने कैप्शन में लिखा था ‘मुसाफिर हूं यारों’ और वीडियो के बैकग्राउंड में यही गाना भी बजता है।--


By - sagartvnews

07-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.