MBBS छात्रा को हिट एंड रन करने वाले ट्रक ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार


 

 

बीते दिनों मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही एक MBBS स्टूडेंट को ट्रक ने रौंद दिया था। छात्रा उसमें फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती गयी थी। जिससे उसका मौके पर ही दम निकल गया था। मामले में पुलिस ने रायपुर से ट्रक को जप्त करते हुए ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार किया है। हिट एंड रन मामला जबलपुर का है। बताया गया की बीते 4 जनवरी की रात अंधमूक बाईपास में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज़ में अध्यनरत एमबीबीएस स्टूडेंट को ट्रक ने रौंद दिया था। ड्राइवर और हेल्पर को पुलिस ने छत्तीसगढ़ रायपुर से गिरफ्तार किया। जिन्हे लेकर जबलपुर लेकर पहुंची। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ गैर इरादतन मर्डर के अलावा साक्ष्य छुपाने की धाराएं भी बढ़ाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए ट्रक की तलाश के लिए नागपुर, रायपुर, भोपाल, कटनी और भेड़ाघाट रोड के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जहां पाया की राजस्थान पासिंग ट्रक रायपुर तरफ गया है। क्राइम ब्रांच और गढ़ा पुलिस रायपुर पहुंची जहां चालक असद खान और आदिल खान को गिरफ्तार कर ट्रक जप्त किया।
पूछताछ में सामने आया की एक ढाबा में खाना खाने के बाद ड्राइवर ने हेल्पर को ट्रक चलाने दिया था। जिसका ड्राइविंग लायसेंस नहीं है। जैसे ही ट्रक अंधमूक बाईपास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक टकरा गई। लेकिन हेल्पर ने डर और घबराहट में ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और रायपुर रोड तरफ आ गए। अगले दिन सुबह दोनों ने जंगल में नाले के पानी से चक्के में लगे खून को साफ किया। फिर रायपुर में लोड समान उतारा। इसके बाद रायपुर-बिलासपुर रोड में ट्रक खड़ा किया था। पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया।
बता दें की मेडिकल कालेज़ में एमबीबीएस थर्ड ईयर में पढ़ रही शहडोल निवासी मृतिका रूबी ठाकुर अपने साथी सौरभ ओझा के साथ तिलवारा घाट तरफ से बाइक पर सवार होकर वापस हॉस्टल आ रही थी। तभी उसे ट्रक ने टक्कर मारकर घसीटा था।-


By - sagartvnews

09-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.