तहसीलदार ने खुद ट्रैक्टर चलाकर हटाया कब्जा :3 एकड़ जमीन पर लगी थी फसल


 

 

बैतूल के घोड़ाडोंगरी तहसील के खमालपुर गांव में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए जब अधिकारियों को कोई ट्रैक्टर चालक नहीं मिला, तो घोड़ाडोंगरी तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि खमालपुर गांव में एक व्यक्ति ने साढ़े तीन एकड़ शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसकी शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां खडे ट्रैक्टर चलाने के लिए कोई चालक नहीं मिल रहा था। तब तहसीलदार अशोक कुमार डेहरिया ने ट्रैक्टर चलाकर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की। इस दौरान करीब 40 लाख रुपए की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके साथ ही तहसीलदार अशोक कुमार सहित अधिकारियों ने कुही में दो एकड़ शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर भूमि खेल मैदान के लिए ग्राम पंचायत को सौंपी। अनावेदक कमलेश द्वारा एक हजार वर्गफीट भूमि पर किया गया अवैध कब्जा हटवाकर, आवेदक भद्दू को सौंपा गया। इस दौरान तहसीलदार ने प्राथमिक शाला जूनाढाना और कुही का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाएं भी देखीं।


By - sagartvnews

12-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.