MP में मकर संक्रांति से फिर कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार, ठंड का दूसरा दौर


 

 

MP में बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन संक्राति पर अच्छी ठंड शुरू हो सकती है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। इस बार संक्राति दो दिन यानी 14 और 15 को है। ठंड के तेवर भी 14 और 15 जनवरी से सख्त हो सकते हैं।मध्यप्रदेश में अगले 4 दिनों के दौरान मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तो चलिए जानते है की कड़ाके की सर्दी? का ये दौर आखिर कबतक रहेगा शुक्रवार यानी 13 जनवरी को प्रदेश के ग्वालियर-चंबल के इलाकों में कहीं-कहीं कोहरा रहा इसके अलावा प्रदेश में ज्यादा कोई बदलाव नजर नहीं आया 14 और 15 जनवरी को प्रदेश के पूर्वी इलाकों ग्वालियर, चंबल, छतरपुर और खजुराहो में कहीं-कहीं घना कोहरा रह सकता है।यानि सेवियर कोल्ड वेव और कोल्ड डे हो सकते हैं। 16 जनवरी को भी यही स्थिति बनी रहेगी।आज और कल उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसका असर मध्यप्रदेश में सीधे पड़ेगा।पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। साथ ही पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके चलते हवाओं का रुख दक्षिणी हो गया है। इस वजह से पूरे मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर 15 जनवरी मकर संक्रांति से मध्य प्रदेश में फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने की संभावना है।


By - sagartvnews

13-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.