नकली शुद्ध घी बनाकर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार ,22 किलो नकली घी किया जप्त


 

 

नकली षुद्ध घी बेचने वाले यह नहीं सोचते कि ऐसा करने से न केवल वे एक दिन पुलिस के हाथों पकडे जाएंगे बल्कि लोगों की सेहत पर ही बुरा असर पडेगा। ऐसा ही एक आरोपी पुलिस की नजर में आया। जो फेरी लगाकर नकली घी बेचता था। इसके पास से पुलिस ने 22 किलो 500 ग्राम अमानक घी, 25 लीटर सोयाबीन तेल, एसेंस और इलेक्ट्रॉनिक तराजू आदि सामान जप्त किया।
वीओ-
बताया जाता है कि क्राईम ब्रांच को सूचना मिली थी कि थाना विजय नगर अंतर्गत लमती रोड स्थित बचपन स्कूल के पास रहने वाला वेदप्रकाश गुप्ता फेरी लगाकर नकली घी बेचता है अपने घर में डालडा घी और सोयाबीन के तेल में घी का एसेंस मिलाकर अमानक घी बनाकर बेच रहा है। इस मामले की जानकारी विजयनगर थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर ने फूड अधिकारी को दी और मौके पर पहुचे फूड अधिकारी पंकज श्रीवास्तव,  प्रयोगशाला के केमिस्ट सौरभ गौतम, क्राईम ब्रांच और थाना स्टाफ की टीम ने उसके घर में दबिश दी। वह डालडा घी और सोयाबीन तेल को मिलाकर घी बनाते हुये मिला। पुलिस ने नकली घी के अलावा सोयाबीन तेल 25 लीटर, हल्दी पाउडर का खुला पैकिट, एसेंस की शीशी खुली हुई, डालडा के खाली टीन जप्त किए। इसके बाद चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के केमिस्ट सौरभ गौतम ने घी के परीक्षण के बाद जांच रिपोर्ट पेष की  जिनके अनुसार वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा बनाए जा रहे घी को अमानक पाया गया और उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया


By - sagartvnews

13-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.