सागर पुलिस ने सै@क्स रैकेट पकड़ा,दूसरे राज्यों से आकर युवतियां कर रही थी धंधा || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के मकरोनिया इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। शिकायतें मिलने पर पुलिस ने ग्राहक बनाकर एक युवक को स्पा सेंटर में भेजा। बात पक्की होते ही युवक का इशारा मिला तो पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से नॉर्थ ईस्ट की 5 युवतियों जिसमे 3 असम के दार्जलिंग की और 2 पश्चिम बंगाल की है। वही रीवा निवासी स्पा सेंटर संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान कोई भी आपत्तिजनक स्थिति में नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार मकरोनिया के गौर नगर में क्रिस्टल स्पा सेंटर का संचालन हो रहा था। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किए जाने की शिकायतें पुलिस को लगातार मिल रही थी। शुक्रवार को मकरोनिया थाना प्रभारी एमके जगेत और महिला थाना प्रभारी रीता सिंह टीम के साथ कार्रवाई के लिए पहुंची।
स्पा सेंटर पर अपने प्वाइंटर को कस्टमर बनाकर भेजा। प्वाइंटर ने स्पा सेंटर में पहुंचकर युवती की बात की। जैसे ही बात पक्की हुई और प्वाइंटर ने इशारा दिया, वैसे ही पुलिस टीमों ने स्पा सेंटर पर दबिश दे दी। स्पा सेंटर की तलाशी लेने पर उसमें 5 युवतियां और स्पा सेंटर का मैनेजर व संचालक मिला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवतियां और दोनों युवकों को हिरासत में लिया और थाने लेकर आई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।


By - Sagar tv news

13-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.