सागर- विशाल रथयात्रा के साथ हीरापुर का जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव हुआ सम्पन्न


 

 

सागर जिले के शाहगढ़ के हीरापुर में चल रहे श्री 1008 आदिनाथ मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव गुरुवार को रथयात्रा और भगवान आदिनाथ की मूर्ति को मंदिर में विराजमान कर सम्पन्न किया गया। पंचकल्याणक महोत्सव के गजरथ फेरी के दौरान हीरापुर में विशाल जनसैलाब उमड़ा। भगवान श्रीजी की विशाल रथयात्रा का गांव में भ्रमण हुआ। हीरापुर के पंचकल्याणक महोत्सव की रथयात्रा कार्यक्रम स्थल से मुनिश्री 108 विरंजन सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में शुरू हुई। जो मुख्य मार्ग से होकर गजरथ फेरी के बाद कार्यक्रम पंडाल में सम्पन्न हुई। हीरापुर पंचकल्याणक महोत्सव के पांच दिवसीय आयोजन के आख़िरी दिन हीरापुर में शाहगढ़ बण्डा समेत आसपास से जनप्रतिनिधि और नेतागण बड़ी संख्या में शामिल हुये। जिसमें सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, दमोह से सिद्धार्थ मलैया, वरिष्ठ भाजपा नेता रंजोर सिंह बुंदेला, पूर्व जिलाध्यक्ष जाहरसिंह, भाजपा नेता सुधीर यादव , शाहगढ़ जनपद अध्यक्ष मनीष यादव, बण्डा नगरपरिषद अध्यक्ष वैभवराज कुकरेले, समेत कई अन्य लोग शामिल हुए।


By - sagartvnews

20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.