दोस्त की शादी में नाचते-नाचते युवक चल बसा, डांस का वीडियो आया सामने


 

 

कहते हैं की इंसान के साथ कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता, इसी तरह अपने दोस्त की बारात में डांस कर रहे युवक की अचानक से नाचते-नाचते जान चली गयी। घटना का वीडियो भी सामने आया। जो एमपी के रीवा की है। युवक बारात में डीजे और बैंड की धुन पर नाचते हुए जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक को हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बीते दिन बस स्टैंड के पास अमरदीप पैलेस में उत्तरप्रदेश के कानपुर से बारात आई थी। लड़की रीवा की रहने वाली है। शादी में शामिल होने दूल्हे का दोस्त अभय सचान भी कानपुर से साथ आया था। कडकड़ाती ठंड में बारातियों के साथ सभी नाच-गा रहे थे। जिसमें अभय भी शामिल था। उसके गिरते ही बैंड को बंद कराया। दोनों पक्षों के लोग अभय को एसजीएमएच ले गए। जहां डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्‍ट से जान जाने की आशंका जताई गयी। इस बात की सूचना समान पुलिस को दी गई।
सामने आये वीडियो में अभय कोट-पैंट पहने और सिर पर पगड़ी पहने नजर आ रहा है। वो अपनी धुन में डांस करता है। साथ में कुछ और भी लोग हैं। जहां अचानक डांस करते हुए अभय गिरते दिख रहा है।
डेड बॉडी का पीएम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपी थी। खबर लिखे जाने तक जान जाने की असल वजह सामने नहीं आ पाई थी


By - sagartvnews

20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.