बागेश्वर धाम के महंत बोले आपकी पैंट गीली हो जाएगी। फिर मत कहना नागपुर मामले में


 

शुक्रवार को रायपुर में बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहला दरबार लगा। यहाँ उन्होंने नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति से मिली चुनौती दी और समिति के संस्थापक श्याम मानव पर फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमें चुनौती दी है वो आज नहीं आ पाए तो कल आ जाइए, आपकी पैंट गीली हो जाएगी। फिर मत कहना कि भाग गए। अब तो हम तुम्हारे सिर पर नाचेंगे.. चिंता मत करो। बाईट

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा हम एक-एक हिंदू को जगाकर रहेंगे। हमको चुनौती स्वीकार है, लेकिन दरबार में…तुम्हारी ठठरी। आ जाओ खर्चा हम देंगे, सिक्योरिटी भी हम देंगे। हम पुलिस से निवेदन करेंगे कि दो-चार पुलिस वाले लगवा दो, ताकि वो सकुशल घर चले जाएं और तो और उनको पनीर की सब्जी भी खिलाएंगे। दो मिर्च भी खिलाएंगे, क्योंकि मिर्च भी तो लगेगी और दरबार में ठठरी भी बांधेंगे। वो नहीं छोड़ेंगे, अपना रूतबा भी नहीं छोड़ेंगे।

बता दें कि इससे पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर में दिव्य दरबार लगाया था। जहां अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के सह-अध्यक्ष श्याम मानव ने उन्हें चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि वे उनके बताए व्यक्तियों का पर्चा बनाकर सही बात बताएंगे तो बदले में समिति उन्हें तीस लाख रुपए का इनाम देगी। साथ ही उन्होंने नागपुर पुलिस को धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन भी दिया था।

इसके बाद रायपुर में दरबार के पहले दिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें उनकी चुनौती स्वीकार है, लेकिन भरे दरबार में। अगर हमने उनकी चुनौती के अनुसार सब सच बता दिया तो जीवनभर उनको हमारा गुलाम बनना पड़ेगा। अगर हमने नहीं बताया तो हम अंधविश्वासी हो गए। यदि बताया तो जीवनभर आपको बागेश्वर धाम पर पानी भरना पड़ेगा और हम ये करवा भी लेंगे तुम बस दरबार में आ जाओ।

 

 


By - Sagar tv news

20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.