सागर-दौरा अधूरा छोड़कर मंत्री भूपेंद्र सिंह सीधा अस्पताल पहुंचे,पीड़ित बच्चों का हाल जाना SAGAR TV NEWS


 

सागर जिले के खुरई इलाके में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 36 बच्चे बीमार हो गए थे। मामला गोलनी गांव से सामने आया था। जिसके बाद नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह खुरई सिविल अस्पताल पहुंच कर गोलनी गांव के फ़ूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से मिले और उनके इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देकर इस घटना की जांच कर, पूरे साक्ष्य जुटाने और तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने बच्चों के परिजनों से चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि सभी 36 बच्चे स्वस्थ हैं। और खतरे से बाहर हैं।
दरअसल मंत्री भूपेंद्र सिंह इस घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर का दौरा अधूरा छोड़कर खुरई सिविल अस्पताल रवाना हो गए थे। यहां पहुंकर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी और डॉक्टरों से बात की साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। एसडीओपी सुमीत केरकट्टा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सागर से फ़ूड सिक्योरिटी आफीसर ने उपयोग किए गए भोजन से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। उनके द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मौके पर प्रभारी कलेक्टर समेत सभी अधिकारी मौजूद थे।-------


By - Yogendra Singh Gaur khurai

20-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.