अज्ञात वाहन की वजह से चल बसा युवक, लोगों ने हाईवे किया जाम


 

 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ टीकमगढ़ पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने नजरबाग में जनसभा को सम्बोधित किया साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। बोले की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गये संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है। बताया गया की पूर्व सीएम कमलनाथ ने नजरबाग प्रांगण में राम मंदिर के सामने एक जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी शामिल थे। कमलनाथ ने कहा की प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। शिवराज सरकार ने पिछले 18 साल में हजारों घोषणाएं की जिन पर अमल नहीं किया। प्रदेश में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। प्रदेश में बाहर की कंपनी नहीं आना चाहती क्योंकि कंपनी वालो से जमीन देने के नाम पर प्रदेश सरकार के नेता मोटी रकम की मांग करते हैं।
वहीं अरुण यादव ने कहा की मध्य प्रदेश का टीकमगढ़ जिला जनप्रतिनिधि की गुंडागर्दी में प्रदेश में अब्बल नंबर पर है। भ्रष्टाचार में भी पहले स्थान पर है मध्यप्रदेश काग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं को किसी ना किसी केस में फंसाकर उनको परेशान कर रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा की शिवराज के भाई द्वारा होशंगाबाद में मां नर्मदा नदी में अवैध रेत का खनन किया जा रहा है।
इसके अलावा कमलनाथ ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा की डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए हुए संविधान को छेड़छाड़ की जा रही है। बीजेपी देश में धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है बीजेपी सरकार से देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।----


By - sagartvnews

21-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.