मेले से लौट रहे ट्रेक्टर-ट्रॉली सवार 20 लोग पहुंचे अस्पताल, 5 को करना पड़ा रैफर


 

 

ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से 20 लोग घायल हो गए जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के सारणी के पास स्टेट हाईवे पर हुई। घायलों को सारणी के एमपीपीजीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मारेगांव जिला छिंदवाड़ा के श्रद्धालु बैतूल जिले के सारणी के मठारदेव बाबा मेले में आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच का गुल्ला निकल गया। जिसके चलते ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सारणी टीआई रत्नाकर हिंग्वे स्टाफ के साथ पहुंचे और बिना एंबुलेंस का इंतजार किए पुलिस जीप मोटरसाइकिल और डायल हंड्रेड की मदद से सभी घायलों को मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद 5 घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेजा।
बताया गया की ट्रैक्टर ट्राली छिंदवाड़ा जिले की है। जिसमें सवार होकर सभी श्रद्धालु बाबा मठारदेव मेले में आ रहे थे।


By - Sagar tv news

23-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.