Bageshwar Dham के महंत ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा ! || SAGAR TV NEWS ||


 

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में है। उनकी शादी को लेकर चल रही अटकलों के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने विवाह को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया। 26 वर्षीय धीरेंद्र शास्त्री ने एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल से कहा कि वह जल्द ही विवाह बंधन में बंधेगे। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा- हमारी शादी की बात भी चलती रहती है। देखिए, हम कोई साधु या महात्मा नहीं हैं, हम बहुत ही सामान्य इंसान हैं। हम अपने इष्ट बालाजी के चरणों में रहते हैं। हमारे ऋषियों की परंपरा में भी बहुत से महापुरुषों ने गृहस्थ जीवन बिताया है। भगवान भी गृहस्थ में ही प्रकट होते हैं यानी हमारी पहले ब्रह्मचारी, फिर गृहस्थ, वानप्रस्थ और फिर संन्यास की परंपरा है, उसी पर हम अग्रसर होंगे। हम भी बहुत जल्द शादी करेंगे। हम सबको बुलाएंगे, लेकिन ज्यादा लोगों को बुला नहीं सकते। कौन संभालेगा? इसलिए सब लोगों के लिए शादी का लाइव प्रसारण करवा देंगे।
बता दे कि बागेश्वर धाम में 121 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रहीं है। दरअसल हर साल की तरह इस साल भी बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह होने जा रहा है। इसी बीच बागेश्वर धाम में 30 से 31 जनवरी की रात पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा। लंबे समय बाद धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।


By - Sagar tv news

31-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.