हँसते-हँसते हो जायेंगे लोट-पोट आप ई रिक्शा चालक की हरकत देखकर || STVN INDIA ||


 

हँसते-हँसते हो जायेंगे लोट-पोट आप ई रिक्शा चालक की हरकत देखकर

सड़क दुर्घटनाओं से जानमाल का नुकसान होता है, जानलेवा चोटें आती हैं और आजीविका का भी नुकसान होता है. भारत में दुर्घटनाओं के दैनिक आंकड़े दिल को दहला देने वाले हैं. ओवर-स्पीडिंग, लापरवाह ड्राइविंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना, यातायात नियमों का उल्लंघन, ध्यान भंग करना और सड़क की खराब स्थिति सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण माने जाते हैं. लेकिन कई बार पुलिस के डर से भी रिक्शा चालक लापरवाह तरीके से रिक्शे को भगाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ई-रिक्शा चालक भागा जा रहा है और पुलिस उसका पीछा कर रही है. रिक्शा चालक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल इस वीडियो में ई- रिक्शा चालक को एक ट्रैफिक सिपाही रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस वाले को चकमा दे गया. ऐसा लगता है कि चालक ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था और जब पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी, तो वह भाग निकला. बाद में पुलिस ने चालक का पीछा करना शुरू किया. पुलिस ने पीछा करते हुए रिक्शा को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने उस पर चिल्लाना शुरू कर दिया और रिक्शा नहीं रोका. पुलिस लगातार सड़कों पर रिक्शा का पीछा करती रही. चालक ने सड़क के बीच में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और नहीं रुका. कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उसका पीछा किया लेकिन उसे पकड़ने में नाकाम रहे.

#funnyvideo #omg #police #evehicle #viralvideo #viral


By - SARJU PATEL ,SAGAR TV NEWS, STVN INDIA

03-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.