Varanasi के Assi Ghat की सीढ़ियों पर सिगरेट पीती दिखीं छात्राएं, मना करने पर कहा- मेरी मर्जी


 

 

Varanasi के Assi Ghat की सीढ़ियों पर सिगरेट पीती दिखीं छात्राएं, मना करने पर कहा- मेरी मर्जी

स्कूल की ड्रेस में सरेआम
सिगरेट पीने लगी लड़कियां

पढ़ने लिखने की उम्र में स्कूल की छात्राएं सिगरेट के छल्ले उड़ा रही हैं। जिन्हे शायद किसी का खौफ भी नहीं है। हैरानी की बात तो ये है की छात्राएं स्कूल ड्रेस में नज़र आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी का बताया जा रहा है। जिसमें अस्सी घाट पर कुछ स्कूली छात्र-छात्राएं रोक के बावजूद सिगरेट पीती हुई दिखाई दीं। ये छात्राएं घाट पर खुलेआम सिगरेट पी रही हैं। दरअसल, डिवाइन सैनिक स्कूल ने अस्सी घाट पर फेयरवेल पार्टी आयोजित की थी। पार्टी में शामिल होने बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ में से 4-5 छात्राएं लड़कों के साथ बाहर निकलीं। जो कोने में जाकर सिगरेट पीने लगीं। जहाँ घाट पर घूमने आए किसी शख्स ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वहीं मामला सामने आने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने जांच कराने की बात कही है। जबकि अस्सी घाट पर सिगरेट पीने पर प्रतिबंध है। स्कूल प्रशासन की माने तो जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

#girlstudents ,#smoking, #assighat ,#varanasi ,#nosmoking


By - SARJU PATEL ,SAGAR TV NEWS ,STVN INDIA

04-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.