कंपनी के मुनीम का पैसों से भरा बैग चुराकर भागे बदमाष


 

 

सागर जिले के बीना में बैग चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे में ही गिरफतार कर लिया है। इस बैग में एक लाख चार हजार रुपए थे और बदमाषों ने उस घटना को अंजाम उस वक्त दिया था जब एक कंपनी का मुनीम रुपए जमा करने के लिए जा रहा था। इनमें मुख्य आरोपी सदगुरु कंपनी में काम करने वाला युवक है।
वीओ
इस मामले में थाना प्रभारी नितिन पटले ने बताया कि शिव वार्ड में रहने वाला सदगुरु कंपनी का मुनीम राजेश अहिरवार कंपनी के रुपए जमा करने के लिए जा रहा था। जब वह बीना में खुरई गेट पर बन रहे ओवरब्रिज के पास टॉयलेट करने के लिए रुका, तो मुंह बांधकर आए तीन बदमाश उसका बैग छीनकर भाग गए। उसने मामला जीआरपी में दर्ज कराया। इस मामले में जीआरपी ने एक माह पहले हुई लूट के मामले में रिहा हुए आरोपियों से पूछताछ की और करीब 80 स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद जीआरपी ने सदगुरु कंपनी में काम करने वाले आकाश अहिरवार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। तो उसने बताया कि एजेंसी में काम करने के दौरान उसने मुनीम राजेश अहिरवार को कई बार एजेंसी से दो से चार लाख रुपए बैग में रखकर बाइक से जाते हुए देखा था। तब उसके मन में लालच आया और इसके बाद लूट की योजना बनाई। इसमें गांव के ही रहने वाले शंकर और विकास अहिरवार ने साथ दिया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी जिससे और भी चोरियों की जानकारी मिल सकती है।


By - sagartvnews

06-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.