6 बेटियों के पिता ने 65 साल में 23 साल की लड़की से की शादी,तन्हाई दूर करने की शादी || STVN INDIA ||


 

 

6 बेटियों के पिता ने 65 साल में 23 साल की लड़की से की शादी,तन्हाई दूर करने की शादी

65 साल में 23 साल की लड़की से शादी
6 बेटियों का पिता रहता था तन्हा

शादी तन्हाई दूर करने लिया फैसला
23 साल की लड़की को बनाया पत्नी

शादी करने वाले 6 बेटियों के पिता
को मुलाकात के बाद हुआ था प्यार

अकेलेपन को दूर करने के लिए 6 बेटियों का पिता 65 साल की उम्र में दूल्हा बना। उसने अपने से 42 साल छोटी लड़की जिसकी उम्र 23 साल है उससे शादी रचाई। यही नहीं अपनी शादी में उसने जमकर डांस भी किया। इस अनोखी शादी के उसकी बेटियां परिवार के लोग और अन्य कई लोग साक्षी बने। मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सामने आया। बताया गया की सुबेहा थाना इलाके के जमीन हुसैनाबाद पूरे चौधरी गांव के निवासी नकछेद यादव ने नंदिनी नाम की लड़की से शादी की। नकछेद यादव की 6 बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। वो तन्हा जिंदगी जी रहे थे। जिससे काफी परेशान थे। अपनी तन्हाई दूर करने उन्होंने एक बार फिर से शादी करने का मन बनाया। और 65 नकछेद ने छत्तीसगढ़ के रांची निवासी नंदनी यादव उम्र 23 से अयोध्या जनपद के रुदौली विधानसभा स्थित मां कामाख्या मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से विवाह रचाया। ये शादी बड़े ही धूमधाम से हुई। जिसमें नकछेद यादव की सभी बहनों ने सभी लोक रीतियों को निभाया। इसमें उनकी बड़ी पुत्री भी मौजूद रही। तो परिवार के लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। नकछेद यादव की मने तो उन्होंने अकेलापन दूर करने उन्होंने नंदनी से शादी की है। कुछ दिनों पहले वो अपने निजी काम से रांची गए थे। वहां इनकी मुलाकात नंदनी से हुई। और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद इन्होने शादी करने का फैसला किया था।


By - SARJU PATEL ,SAGAR TV NEWS ,STVN INDIA

06-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.