मंत्री जी को किसी ने लगा दिया करेच पावडर,खुजलाते-खुजलाते हो गए परेशान


 

 


मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जब विकास यात्रा लेकर पहुंचे थे। तभी वो कुछ समय के लिए मुसीबत में पड़ गए क्योंकि उनके साथ किसी ने शरारत कर दी थी। वो ऐसी की मंत्री जी काफी देर तक शरीर को खुजलाते रहे। जिसका वीडियो भी सामने आया है। खुजलाते खुजलाते मंत्री जी का बुरा हाल हो गया। तस्वीरें अशोकनगर जिले के मुंगावली की हैं। जहां मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव के साथ ये घटनाक्रम हुआ। दरअसल विधायक मध्यप्रदेश में चल रही भाजपा की विकास यात्रा के तहत मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों से मिलकर उनको सरकार की योजनाओं की जानकारी। साथ ही शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कर रहे हैं।
इसी बीच मंत्री मुंगावली विधानसभा के देवरछि गांव में जनसमर्क कर रहे थे। जहां किसी शरारती तत्व ने उनको खुजली वाला करेच की फली का पावडर या बीज लगा दिया। सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है की मंत्री बृजेंद्र सिंह को खुजली होने के बाद गांव में कपड़े निकालकर रात के वक्त पानी से शरीर धोना पड़ा। जिसमें वो कह रहे हैं की किसी ने करेच लगा दी। करेच लगने के बाद मंत्री का बुरा हाल हो गया था। आखिरकार उन्हें बीच गांव में ही कपड़े निकाल कर  बदलने पड़े। बताया गया की अज्ञात शरारती तत्व ने मंत्री को स्वागत करते समय फूलों के साथ करेच के बीज या फली लगा दी। जिसके बाद उन्हें शरीर में खुजली होने लगी।----


By - sagartvnews

09-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.