पति को दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी ने जमकर किया हंगामा || STVN INDIA ||


 

 

पति को दूसरी शादी करने पर पहली पत्नी ने जमकर किया हंगामा

दूसरी शादी करना एक व्यक्ति को पडा महंगा,पहली पत्नी ने किया हंगामा

पति को दूसरी महिला के साथ मंडप पर
बैठा देखा पहली पत्नी ने किया हंगामा

बीबी होने के बाद भी दूसरी षादी करना एक व्यक्ति को महंगा साबित पड गया। जब उसकी पत्नी को पता चला कि उसे धोखा दिया जा रहा है तो न केवल उसने जमकर हंगामा किया बल्कि पति को सबक सिखाने के लिए पुलिस भी बुला ली। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। यह मामला हरियाणा पानीपत के गांव गढ़ी नवाब से सामने आया है।जानकारी के मुताबिक चरणजीत कौर की षादी परमजीत सिंह के साथ हुई थी लेकिन शादी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव षुरू हो गया। इसके बाद उसने दूसरी षादी की लेकिन फेरे लेने से पहले ही शादी के रंग में भंग पड़ गया, जब पहली पत्नी चरणजीत कौर मौके पर पहुंच गई। उसने पति को दूसरी महिला के साथ मंडप पर बैठा देखा तो हंगामा कर दिया और पुलिस बुला ली। बापौली थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। मगर कार्रवाई के नाम पर पहली पत्नी को देर रात तक थाने में बैठाए रखा। इसके बाद कहा कि कोई कार्रवाई नहीं बनती है और वहां से निकाल दिया। वही, चरणजीत कौर ने बताया कि रोजाना विवाद बढ़ने से परमजीत सिंह के खिलाफ सफीदों थाना में केस दर्ज करवा दिया था। अब उनके बीच दहेज और खर्चे का केस कोर्ट में चला। कोर्ट ने मामूली खर्चा भी तय किया। वही, बापौली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह का कहना है कि इस मामले में पहले ही सफीदों थाना में केस दर्ज है। ऐसे में यहां कोई कार्रवाई नहीं बनती है। हालांकि तलाक के पेपर कोई भी पेश नहीं कर सका। शादी होने पर क्राइम की श्रेणी में आता है। अभी शादी नहीं हुई थी।

#marriagevideo, #patipatnivideo ,#patipatniorvo ,#haryana ,#panipat, #viral, #viralvideo

 


By - SARJU PATEL ,SAGAR TV NEWS, STVN INDIA

13-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.