पिता ने जो किया उससे वो इंसान कहलाने के भी लायक नहीं, बेटी को ही नहीं छोड़ा


 

 

एक पिता बहशी दरिंदा बन गया और अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ गलत काम किया। रिश्तों को शर्मसार करती ये घटना बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाना इलाके की है। जहां 23 साल की बेटी के साथ उसके ही कलयुगी सौतेले पिता ने दुराचार किया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में की है। जिस पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया की युवती ने परसवाड़ा थाना पहुंचकर अपने सौतेले पिता के खिलाफ दुराचार की शिकायत की। आरोपी का नाम धरमवीर जाटव है। युवती ने पुलिस को बताया की उसकी माँ ने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी की थी। उसका सौतेला पिता उसके उपर बुरी नियत रखकर आये दिन उसके साथ गलत हरकत करता था। रात में उसे दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। जिससे डरी सहमी युवती तीसरे दिन अपनी मौसी बहन के घर चली गई। लेकिन सौतेला पिता उसे वापिस ले आया। जिसके बाद पीड़िता मौके पाकर पुलिस थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह बघेले ने जानकारी दी।


By - sagartvnews

16-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.