सागर-स्कूल पहुंचे कलेक्टर ने जर्जर भवन को तत्काल तोड़ने के निर्देश दिए


 

 

सागर जिले के गाैरझामर के जिस कन्या स्कूल भवन की जर्जर हालत काे लेकर राज्य मानव अधिकार आयाेग ने कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी काे नाेटिस जारी किए हैं। उसका कलेक्टर दीपक आर्य ने निरीक्षण कर स्कूल भवन के जर्जर हिस्से काे तत्काल ताेड़ने के निर्देश दिए। नया स्कूल भवन बनाने के लिए जल्द से जल्द से प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। गौरझामर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में करीब 900 छात्राएं पढ़ रही हैं।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा, एडीपीसी अभय श्रीवास्तव, प्राचार्य एसएस ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों से भी जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने चर्चा के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त शाला का जीर्णोद्धार तत्काल प्रारंभ किया जाए, इंजीनियर के माध्यम से एस्टीमेट बनवाएं। जो कक्षाएं सुरक्षित हैं उनमें कक्षा 9वीं -10वीं की कक्षा फिलहाल संचालित करें। ग्यारहवीं - बारहवीं की कक्षाएं माध्यमिक शाला में संचालित करें।


By - sagartvnews

17-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.