अनोखी शादी :अस्पताल में बरमाला डालकर एक दूजे के हुए दूल्हा दुल्हन


 

 

फिल्म ‘विवाह’ में विवाह के सीन तो आपको याद होंगे ही वैसा ही कुछ एमपी के खंडवा में भी देखने को मिला, जहां अस्पताल का बेड मंडप की तरह सजा था। दुल्हन को डॉक्टर मेहंदी लगा रही थीं। नर्सिंग स्टाफ और अन्य मरीज बाराती बने और बेड पर लेटी दुल्हन शिवानी को राजेंद्र पटेल ने वरमाला पहनाई। यह नजारा एक निजी अस्पताल का था। दरअसल, दुर्घटना में घायल हुई दुल्हन की तकलीफ दूल्हा नहीं देख सका. उसने अस्पताल जाकर माला डालकर शादी कर ली,

बताया जा रहा है की बड़वानी जिले के जुलवानिया निवासी शिवानी की 16 फरवरी को शादी थी, लेकिन 13 फरवरी को उसका एक्सीडेंट हो गया। बड़वानी में इलाज के बाद 14 फरवरी को उसे खंडवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शिवानी के एक हाथ और पैर में डॉक्टरों ने प्लास्टर लगाकर कुछ दिन अस्पताल में रहने की सलाह दी। उज्जैन के धनगढ़ भेरूगढ़ निवासी सौदान सिंह ने बताया कि उनके बेटे राजेन्द्र पटेल की बारात 16 फरवरी को जुलवानिया जानी थी। बहू का एक्सीडेंट होने पर वह अपने परिवार को लेकर खंडवा आ गए। यहां डॉ. कीर्ति श्रीमाली अस्पताल में विवाह की रस्म करने के लिए राजी हो गईं। शादी की तारीख निकल चुकी थी, इसलिए महाशिवरात्रि पर शादी हुई।

दो दिन से दोनों परिवार इस अनोखी शादी की तैयार कर रहे थे। डॉ. श्रीमाली ने शिवानी की मेंहदी रचाई और नर्सिंग स्टाफ ने भी परिवार की मदद की। पंडित ने मंत्रोच्चार करते हुए दूल्हा-दुल्हन को शादी के बंधन में बांधा।


By - sagartvnews

20-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.