भाभी को ननद से हुआ प्यार तो दोनों ने रचा ली शादी, पति बेचारा बन कर रह गया


 

 

प्यार अँधा होता है ये तो आपने सुना ही होगा लेकिन क्या प्यार वाकई इतना अँधा होता है की ननद और भाभी में प्यार हो जाए और वो शादी कर लें। जी हाँ इसी तरह का मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोग भी दंग रह गए। इस बात का खुलासा भी तब हुआ जब भाभी थाने में अपनी पत्नी यानि की ननद के अपहरण का मामला दर्ज कराने पहुंची। जिसका इलज़ाम उसने अपनी बड़ी ननद पर ही लगाया। अजब प्रेम की ये गज़ब प्रेम कहानी बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना इलाके के धरहरा गांव की है।
जंहा भाभी को शादी के 10 साल बाद अपनी ही छोटी ननद से प्यार हो गया। 5 महीने पहले दोनों ने घर में ही शादी रचा ली थी जो पति पत्नी की तरह रहने लगे थे। इस शादी में भाभी पति बनी और ननद उसकी पत्नी। लेकिन बीते दिन अचानक घर पर बड़ी ननद उषा अपने मायके आ गई और अपनी बहन सोनी को उठाकर ले गई। जिसके बाद भाभी थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। तब ये सच्चाई सामने आई।
भाभी शुकला देवी ने अपनी पत्नी जो उसकी छोटी ननद है। उसके अपहरण का मामला दर्ज कराने को लेकर रोसरा थाने में आवेदन दिया। जिसमें शुकला ने बताया कि उसकी शादी साल 2013 में प्रमोद दास से हुई थी उनके 2 बच्चे भी हैं। तभी उसे अपनी छोटी ननद सोनी से प्यार हो गया। जो इतना परवान चढ़ा कि 5 महीने पहले उसने ननद से शादी रचा ली। जबकि इसकी जानकारी उसके पति प्रमोद को भी थी। लेकिन उसे कोई एतराज नहीं है।

शुकला देवी का आरोप है कि उसकी बड़ी ननद उषा दर्जन भर लोगों के साथ उसके घर पहुंची और उसकी पत्नी सोनी कुमारी को अपने साथ ले गई। उसका कहना है कि वह अपनी छोटी ननद सोनी से बेहद प्यार करती है उसके बिना रह नहीं सकती


By - sagartvnews

20-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.