बागेश्वर धाम आई 10 साल की बच्ची नहीं बच सकी, भभूति भी काम नहीं आई !


 

 


बागेश्वर धाम आई एक बच्ची की जान चले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की बच्ची को भभूती दी गयी थी। जो उसके कोई काम नहीं आई। दरअसल परिवार के साथ बच्ची बीते 17 फरवरी को बागेश्वर धाम आई थी। परिजनों के मुताबिक, बच्ची को मिर्गी के दौरे आते थे। उन्होंने यहां के चमत्कार को सुना तो वे उसे लेकर बागेश्वर धाम लेकर आए। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे बाबा के पास ले गए। उन्होंने भभूती दी। जिससे उम्मीद थी कि उसकी जान बच जाएगी। लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
ये पूरा मामला छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम का है। जहाँ राजस्थान बाड़मेर से मां अपनी बच्ची को लेकर पहुंची थी। बागेश्वर महाराज ने बच्ची को भभूती देते हुए कहा की यह शांत हो गई है। इसे ले जाओ। वहीं जान जाने के बाद बच्ची को सरकारी एम्बुलेंस भी नहीं मिली। जिसके बाद परिजन 11,500 रूपये में प्राइवेट एंबुलेंस से राजस्थान ले गए।
बताया गया की 10 साल की बच्ची विष्णु कुमारी 17 फरवरी को राजस्थान के बाड़मेर से माता-पिता के साथ बागेश्वर धाम आई थी। परिजनों का कहना है की उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। चमत्कार के बारे में सुनने पर उसे बागेश्वर धाम ले आए। वो रात भर जागती रही। जिससे दोपहर में जब उसकी आंखें झपकीं तो परिजनों ने समझा कि वो सो रही है। लेकिन शरीर में कोई हलचल न होने पर वे उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर चुके थे।---


By - sagartvnews

21-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.