सागर-किसान की बेटी का बड़ा कमाल,सिविल जज बन प्रदेश में नाम रोशन किया || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर में किसान की बेटी ने ऐसा कमाल किया है जिससे ना केवल उसके परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम प्रदेश में रोशन हो गया है, शहर के शिवाजी वार्ड में रहने वाली 25 साल की सृष्टि सिंह कुशवाहा ने सिविल जज की परीक्षा पास कर ली है, उनकी प्रदेश में 11वीं रैंक लगी है, बेटी के सिविल जज बनने से परिवार में खुशी का माहौल है, उन्हें जानने पहचानने वालों की तरफ से भी बधाइयां दी जा रही है, वही इस सफलता का श्रेय सृष्टि ने अपने माता-पिता शिक्षक और इष्ट देव को दिया है, सृष्टि कहती हैं कि उन्होंने लॉ की पढ़ाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट से इंटरशिप किया था, जहां पर जजों का रुतबा देखकर उन्होंने यह लक्ष्य बना लिया था कि अब बनेंगी तो जज ही, तब से ही सृष्टि सिविल जज की तैयारी करने में जुट गई थी ,उन्होंने दूसरी बार में ही यह परीक्षा पास कर ली है, 2020 से इसकी तैयारी शुरू की थी,पहली बार जब परीक्षा दी थी तो उसमें प्री निकल गया था लेकिन मेंस में रह गई थी, इसके बाद पहली बार में जो कमियां सामने आई थी उस पर मेहनत की, फिर से तैयारी में जुट गई,अब दूसरी बार में सिविल जज की परीक्षा पास कर ली है, इस तरह की तैयारी करने वाली युवाओ छात्र छात्राओं के लिए उन्होंने कहा है कि यह जरूरी नहीं कि आप 12 से 15 घंटे पढ़ाई करो अगर आप 6 घंटे भी फोकस और निरंतरता के साथ पढ़ाई करते हैं तो आप कोई भी परीक्षा से पास कर सकते हैं लेकिन मेहनत करते रहना चाहिए क्यों की आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी, 25 साल की सृष्टि ने अपनी शुरुआती पढ़ाई किड्स अकैडमी और सेंट जोसेफ से की थी ,फिर डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से लॉ से ग्रेजुएशन किया, ग्रेजुएशन के दौरान ही वह दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में इंतरशिप करने गई थी, सृष्टि की तीन बहने हैं जिसमें से ओजस्वनी और तेजस्विनी जुड़वा है वे भी अपनी बहिन को देख अब आईएएस और आईपीएस बनना चाहती हैं इनके पिता पेशे से खेती किसानी का काम करते हैं, सृष्टि के पिता विश्वनाथ सिंह कुशवाहा बताते हैं कि वे रुसल्ला गांव के रहने वाले हैं लेकिन बच्चों की पढ़ाई के लिए ही उन्होंने सागर में मकान लिया ताकि किसी भी प्रकार से कोई परेशानी बेटी को ना हो बच्चों की सफलता में परिवार को भी संघर्ष करना पड़ता है हमारी बेटी ने बहुत मेहनत और लगन से पढ़ाई की जिसकी वजह से उसने आज यह उपलब्धि हासिल की है।


By - sagar tv news

21-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.