सागर- बच्चों के काम को देख आप भी नहीं रह पाएंगे सराहना किये बगैर


 


छोटे बच्चों ने वो काम किया जिसे देखकर आप भी सराहना किये नहीं रह पाएंगे। जी हाँ सड़क पर दर्द से तड़प रहे एक बछड़े को देख स्कूली बच्चों ने युवकों के साथ में मिलकर उसका इलाज शुरू कर दिया। हम बात कर रहे हैं सागर के गढ़ाकोटा की, दरअसल नगर के रूई बाजार स्थित आम सड़क पर एक गाय के बछड़े को किसी ने टक्कर मार दी थी। जिससे बछड़े के दोनों पैरों में गंभीर चोटे आई थी और वह सड़क पर तड़प रहा था। तभी छोटे-छोटे स्कूली बच्चों की स्कूल की छुट्टी हुई। इन बच्चों द्वारा बड़ों के साथ मिलकर इस बछड़े का इलाज शुरू कर दिया। किसी ने दवाई लगाई ,तो किसी ने पट्टी बांधी। यह देख सड़क से निकल रहे राहगीरों ने बच्चों के इस कार्य को देख तारीफ की।
बता दें कि नगर में घूम रहे आवारा पशु जो चलने फिरने में असहाय हो ऐसे पशुओं को करूणा सेवा समिति के इन छोटे छोटे बच्चों और अन्य सदस्यों द्वारा जहां प्राथमिक इलाज किया। वहीं इन असहाय पशुओं को गौ शाला भेजकर पशु डाक्टरों की मदद से पूरा इलाज भी करवाया जाता है।


By - sagartvnews

22-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.