लोगों ने सरकार को जमीन दान दी तो भावुक हो गए केंद्रीय मंत्री


 

विकास यात्रा के दौरान मोदी सरकार में मंत्री प्रह्लाद पटेल भावुक दिखाई दिए। वहीं जिन लोगों ने अपनी जमीने सरकार को दान की थी उन लोगों का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। तस्वीरें छतरपुर जिले के बक्सवाहा की हैं। जहाँ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल अलग ही अंदाज़ में दिखे। बताया गया की वो विकास यात्रा के दौरान बक्सवाहा विकासखंड की ग्राम पंचायत देवरी पहुंचे थे। जहां उन्होंने देवरी गांव तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण के लिए जिन लोगों ने अपनी-अपनी ज़मीनें सरकार को दान की थी। उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामवासी और वो आप जैसे महापुरुषों का आभारी हूं। जो आपने अपनी जमीन गांव हित में दान की हैं। जहां एक ओर लोग सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर कब्जा कर रहे हैं। वही आप लोगों ने गांव के हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी जमीन सड़क निर्माण के लिए दान की है।-

 


By - sagartvnews

22-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.