सरकार बहनों को दे रही है 1 हजार रुपये, जानिए योजना से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स


 

 


हाल ही में मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने “लाडली बहना योजना”  की घोषणा की है जिसकी शुरुआत 5 मार्च से की जा रही है इस योजना में महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 मिलेंगे 10 जून से राशि मिलना शुरू होगी जो हर महीने की 10 तारीख को बैंक खाते में पहुंचेगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक राज्य सरकार की यह स्कीम सामाजिक क्रांति का शंखनाद है। इस स्कीम के जरिए बहनों की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव लाया जाएगा। स्कीम के अंतर्गत पहले साल के लिए 8 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हम आपको बताते है लाडली बहना योजना स्कीम से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स के बारे में विस्तार से -

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक 5 मार्च से स्कीम के अंतर्गत फॉर्म भरने की शुरुआत हो जाएगी। स्कीम के अंतर्गत गांव-गांव में शिविर लगाकर फॉर्म भरे जाएंगे।
आवेदन करने के बाद पात्र बहनों के खाते में 10 जून से पैसे ट्रांसफर होना शुरू हो जाएंगे। स्कीम के अंतर्गत पात्र बहनों के लिए तीन कैटेगरी निश्चित की गई है। पहली कैटेगरी में उन बहनों को योजना का लाभ मिलेगा, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं।
वहीं दूसरी कैटेगरी में उन बहनों को योजना का लाभ दिया जाएगा, जिनके पास पांच एकड़ या उससे कम जमीन है। इसके अलावा तीसरी कैटेगरी के अंतर्गत उन बहनों को योजना का लाभ दिया जाएगा, जिनकी सालाना आमदनी ढाई लाख या उससे कम है।  इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर मध्य प्रदेश में रहने वाले निवासियों के लिए की गई है। इस स्कीम का लाभ दूसरे राज्य के नागरिक नहीं उठा सकते हैं।


By - sagartvnews

02-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.