सागर -8 बच्चों की मां, अवैध संबंध.. हत्या फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा


 

 


आपने अक्सर ऐसा फिल्मों में देखा होगा की किसी व्यक्ति को खासा नुकसान पहुंचाने या मार देने के बाद पता चलता है की वह उसका अपना ही है तो अवाक रह जाता है लेकिन सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में भी ऐसे ही फिल्मी क्लाइमैक्स से भरे मर्डर केस का खुलासा पुलिस ने किया है. दरअसल 25 फरवरी को लापता होने वाले 50 साल के व्यक्ति की डेडबोड़ी को संदेहियो की निशानदेही पर जंगल में खुदाई कर 2 दिन पहले बरामद किया गया था पूछताछ में सामने आया कि मृतक बारे लाल अहिरवार के रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला से अवैध संबंध थे. 24 फरवरी को उसी महिला के बेटे ने उसे बारे लाल के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. जिसके बाद आरोपी युवक ने निर्मम तरीके से उसे निपटा कर खजरा भेड़ा वन विभाग के प्लांटेशन में गड्ढा करके दफना दिया था. 25 तारीख से लापता हुआ बारे लाल जब तीन दिन तक घर नहीं लौटा तो उसकी बहन ने जाकर बंडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की इसमें संदेही युवक को पकड़ा तो उसने जुर्म कबूल कर लिया लेकिन इसी मामले में पुलिस ने उसकी मां को भी मर्डर को उकसाने और साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है. बताया जा रहा है कि बेटे ने जब मां से इस बात का जिक्र किया था तो उसने ही उसकी मर्डर करने के लिए उकसाया था और इसके बाद बॉडी छुपाने में बेटे की मदद की थी. दरअसल महिला ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि उसकी 25 साल पहले शादी कम उम्र में हो गई थी उसका पति अधेड़ था तब से ही वह अपनी ममेरे  देवर के संपर्क में आ गई थी आगे बताया कि आरोपी युवक, मेरे पति का नहीं इस मृतक व्यक्ति का ही बेटा था. इस महिला की 8 संतान है जिनमें सबसे बड़ा 20 वर्षीय आरोपी युवक है जबकि सबसे छोटा बच्चा अभी मात्र 3 महीने का है पुलिस सूत्रों का कहना है कि जैसे ही युवक को यह जानकारी मिली कि जिस व्यक्ति को उसने मारकर गाड़ दिया था उसका जैविक पिता था तो उसे पश्चाताप हुआ उसने मां से कहा भी कि यह बात उसने पहले क्यों नहीं बताई बेटे का सवाल सुनकर मा कोई जवाब नहीं दे पाई.


By - sagartvnews

09-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.