दिग्विजय सिंह की कार की टक्‍कर से बाइक सवार युवक घायल, पुलिस ने वाहन किया जप्त


 

 

कांग्रेस के सीनियर नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को राजगढ़ जिले के दौरे पर थे। राजगढ़ के जीरापुर में उनकी कार से टकराकर एक युवक घायल हो गया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने संवेदनशीलता की मिसाल प्रस्तुत करते हुए घायल युवक को खुद उठाया और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार दोपहर राजगढ़ के जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित के यहां शोक सभा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने ग्राम कोडक्या स्थित प्रकाश पुरोहित के निवास पर जाकर उनकी माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद वह अपने निजी वाहन से वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय भेरूलाल पाटीदार के छापीहेड़ा स्थित निवास पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि जीरापुर की तरफ जाते समय विजय कॉन्वेंट स्कूल के सामने अचानक से एक मोटर साइकिल सवार युवक तेजी से आकर दिग्विजय सिंह की एसयूवी से टकरा गया। सिंह ने तत्काल अपने काफिले को रोका और खुद वाहन से उतरकर चोटिल युवक को उठाया और उसे कार में बिठाकर अस्पताल पहुंचे। यहां सिंह ने युवक का मरहम पट्टी कराया इसके बाद भोपाल में भी युवक के इलाज की व्यवस्था की।


By - sagartvnews

10-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.