दो आरक्षकों ने शराब के नशे में मचाया उत्पात एसपी ने किया निलंबित


 

 

मध्यप्रदेश के दमोह में दो पुलिस आरक्षकों ने शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया इस वीडियो की जानकरी जैसे ही पुलिस के सज्ञान में आई तो इसकी बाद दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने दोनों को निलंबित कर दिया है।जानकारी के अनुसार दोनों दमोह जिले के कुम्हारी थाने में पदस्थ हैं। होली के दूसरे दिन एसपी के साथ सभी पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली जिसमे कुम्हारी थाने में पदस्थ आरक्षक नरेंद्र और आरक्षक जलेश भी शामिल थे ये दोनों शाम 5  बजे के बाद भी शराब के नशे में डांस कर रहे थे।तभी बिजली गुल हो गई । इसके बाद यह दोनों आरक्षक थाने के सामने वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले अजय विश्वकर्मा के पास पहुंचे और गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट कर थाने ले जाने लगे। इसी दौरान वहां खड़े एक व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया। एसपी ने वीडियो देखने के बाद कुम्हारी थाना प्रभारी वंदना गौर को दोनों आरक्षकों का मेडिकल कराने के लिए कहा। निर्देश मिलते ही थाना प्रभारी ने दोनों आरक्षकों को बुलवाया, लेकिन वे फरार हो गए। इसकी सूचना उन्होंने एसपी को दी और उसके बाद एसपी ने दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया।


By - sagartvnews

11-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.