घर से भागकर प्रेमी प्रेमिका ने की लव मैरिज लेकिन अब कर रहे यह माँग


 

प्रेमी प्रेमिका को घर से भागकर लव मैरिज करना महगा पढ़ गया जैसे ही परिजनों को इस बारे में पता चला तो नाराज परिजनों ने दोनों को जिंदा जलाने की धमकी दी हे जिसके बाद अब दोनों पुलिस की शरण में पहुंचे है। और एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई हे  मामला राजिस्थान के चूरू जिले से सामने आया।दरअसल, खेतड़ी गांव की 19 वर्षीय नेहा नायक राजगढ़ के विष्णु नायक से प्रेम करती है। 5 साल पहले जब वह महज 14 साल की थी तब उसकी जान पहचान विष्णु से उस वक्त हुई थी जब वह राजगढ़ में अपनी बुआ के घर आई हुई थी। नेहा की बुआ विष्णु की भी रिश्तेदार थी इसलिये दोनों का मिलना जुलना भी आसानी से हो जाता था। दोनों के प्रेम प्रसंग का पता जब नेहा के परिजनों को लगा तो उन्होंने पाबंदियां लगानी शुरू कर दी। नेहा को मोबाइल पर बात भी नही करने दी जाती थी। परिवार के लोगों ने जब नेहा के रिश्ते की दूसरी जगह बात चलाई तो 15 मार्च को नेहा ने विष्णु के साथ घर छोड़ दिया और राजगढ़ में दोनों किराए के मकान साथ-साथ रहने लगे। नेहा के परिवार वालों को जब पता लगा तो उन्होंने दोनों को जिंदा जलाने की धमकी दे डाली। इस पर वे 21 मार्च को चूरू आ गए जहां जयपुर रोड़ स्थित एक मंदिर में शादी कर ली। नेहा ने बताया कि उसके भाई ने धमकी दी है कि अगर वे मिल गए तो जिंदा जला दिया जाएगा। हालांकि दोनों एसपी दफ्तर पहुंचे और एसपी राजेश मीणा से सुरक्षा की गुहार लगाई।जिसके बाद पुलिस पुरे मामले की बारीकी से जाँच कर रही हे

 


By - sagartvnews

24-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.