किसानो ने किया उपज मंडी में इस वजह से हंगामा देखिये


 

 

दमोह जिले के पथरिया कृषि उपज मंडी में एक किसान के साथ पल्लेदार ने मारपीट कर दी। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया और किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।  बोबई गांव के किसान अभय राज सिंह ने बताया कि उसका अनाज बिक चुका था और उसकी डाक भी हो चुकी थी। पल्लेदार उसके अनाज की डेरी के ऊपर से निकला जिसे उन्होंने मना किया। इस बात पर पल्लेदार ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। जब मना किया तो दो-तीन पल्लेदार ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी और वहां से भाग गए। किसान पर हुए हमले के बाद किसान एकत्रित हो गए और गुस्से में विरोध प्रदर्शन करने लगे। मंडी प्रबंधन के सहायक उप निरीक्षक रमेश अहिरवाल ने कहा कि पल्लेदार के खिलाफ शिकायत की जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उसका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। कृषक अभय राज का कहना है कि वह गेहूं और चना लेकर मंडी में बेचने के लिए पहुंचे जहां पर पल्लेदार ने उसके साथ बदसलूकी की है। किसानों का आरोप है कि यहां की पल्लेदार हमेशा ही किसानों के साथ अभद्रता करते हैं और मारपीट करते हैं। ऐसे में किसानों को बहुत परेशानी हो रही है। उनकी मांग है कि मंडी प्रबंधन ऐसे पल्लेदारों के खिलाफ कार्रवाई करें और उनके लाइसेंस रद्द करके उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराएं। फिलहाल मंडी प्रबंधन के अधिकारियों तक यह खबर पहुंची है और अब पल्लेदार की खोज की जा रही है।


By - sagartvnews

28-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.