3 साल की बच्ची से गन्दा काम करने वाले हल्कू को पुलिस ने 113 घंटे बाद पकड़ा


 

जबलपुर के शहपुरा में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जबलपुर पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम हल्कू गौड़ है जोकि बच्ची के सामने रोड पार टपरिया बनाकर अपने परिवार के साथ रहता था। घटना 21 मार्च रात की है जब आरोपी हल्कू बच्ची के घर पहुंचा जहां वह अपने माता-पिता के साथ सो रहीं थी। आरोपी ने सोती हुई बच्ची को उठाया और फिर गन्ने के खेत में ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को रात के अंधेरे में बेहोशी हालत में ही छोड़कर भाग गया था।घटना वाले दिन बच्ची की मां रात को जब उठी तो देखा कि बच्ची नहीं है। बच्ची के माता-पिता ने रात भर उसे तलाश किया। 22 मार्च की सुबह छह बजे बच्ची घर से दो सौ मीटर दूर लहूलुहान मिली। तीन साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर जहां ग्रामीणों में आक्रोश था तो वही कांग्रेस भी इस मुद्दे को लेकर हंगामा कर रहीं थी। मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। शहपुरा और क्राइम ब्रांच पुलिस तो आरोपी को तलाश कर ही रहीं थी वही घटना के बाद से ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल रोजाना शहपुरा में जाकर आरोपी की पतासाजी कर रहें थे।गांव के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक युवक को जाते हुए देखा, संदेह के आधार पर पुलिस ने जब हल्कू को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। आखिरकार जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। गन्ने के खेत में पुलिस को जो चप्पल मिली थी वह भी आरोपी की ही थी। फिलहाल पुलिस ने 10 हजार के इनामी हल्कू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।


By - sagartvnews

28-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.