समलैंगिक विवाह पर बोले धीरेंद्र शास्त्री अब लड़कों को लड़कियों की आवश्यकता नहीं


 

 

 बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। पिछले दो दिनों से उनकी कथा मध्य प्रदेश के जबलपुर में चल रही है। यहां उन्होंने कहा है कि उन्हें अपने जन्म पर अफसोस है। इतना ही नहीं, उन्होंने जबलपुर के लोगों को पागल भी बताया है। उनके ये बयान एक बार फिर वायरल हो रहे हैं।
‘सभी पागलों को मेरा प्रणाम’धीरेंद्र शास्त्री जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से पनागर के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले मां नर्मदा को प्रणाम किया। फिर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया और कहा कि पनागर के पागलों को प्रणाम। पंडाल में जिनको जगह नहीं मिली, उनकी जय। घर में बैठे आलसियों की जय। उनकी यह बात सुनकर पंडाल में बैठे लाखों लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे।प्रवचन के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने जन्म पर भी अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस युग में अपने जन्म पर अफसोस है। समलैंगिक विवाह की चर्चा करते हुए कहा कि हमारा जन्म ऐसे युग में हुआ, जब लड़का ही लड़का से शादी कर रहा है। आजकल उल्टा जमाना आ गया है। हनुमान जी ऐसे उल्टे जमाने से बचाएं। आजकल तो लड़के ही लड़के से ब्याह कर रहे हैं। बिटिया की शादी बिटिया से ही हो रही है।शॉटधीरेंद्र शास्त्री के बयान से समलैंगिक समुदाय की नाराजगी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वे अक्सर इस तरह के विवादित बयान देते रहते हैं। ऐसे ही एक बयान को लेकर हाल में राजस्थान में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


By - sagartvnews

29-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.