जन सुनवाई के दौरान महिला ने की आत्मदाह की कोशिश , पुलिस पर लगाए आरोप, जानिए पूरा मामला


 

 


शिवपुरी के कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोषिष की। तभी मौके तैनात पुलिसकर्मी ने पेट्रोल से भरी बोतल को छीन कर महिला की जान बचा ली। इस महिला की परेषानी यह थी कि पुलिस थाने में उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी और पुलिस उस पर दबाव भी बना रही थी। इस बात के चलते उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठायादरअसल, फिजीकल थाना क्षेत्र की रहने वाली पूजा माहौर का उसका पड़ोस के रहने वाले जुगल बाथम, महेश बाथम और चिंगोली माहौर से घर के आगे रखी लकडी की पटिया हटाने को लेकर चार साल पहले झगड़ा हुआ था। फिजीकल थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन वे आरोपी महिला पर राजीनामा को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं और उसे आरोपी प्रताड़ित कर रहे हैं। इस बात की शिकायत महिला ने कई बार थाने में दर्ज कराई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने 181 पर शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन इसके बाद भी पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई न करते हुए उस महिला से अपनी शिकायत वापिस लेने का दबाव बनाने लगी। इस बात परेषान होकर महिला ने पेट्रोल डालकर ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। वही, इस मामले में एसडीओपी अजय भार्गव का कहना है कि महिला के पति के खिलाफ कुछ रोज पहले मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। इसी के चलते हो सकता है कि उन लोगों पर कार्रवाई कराने के लिए ऐसा किया हो। साथ ही महिला की शिकायत फिजीकल थाने पहुंचाई गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


By - sagartvnews

05-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.