MP में केंद्रीय मंत्री के भतीजे और BJP विधायक के बेटे को जेल


s

MP में केंद्रीय मंत्री के भतीजे और BJP विधायक के बेटे को जेल

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे और बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उस पर एक दलित युवक पर सामूहिक हमले करने का आरोप है, जिस मामले में गिरफ्तारी हुई है. मोनू पटेल और उसके साथी को विशेष न्यायालय नरसिंहपुर ने जेल भेज दिया है. इस पूरे मामले में अन्य आठ आरोपियों को भी जेल भेजा गया है.
जानकारी के मुताबिक यह मामला फरवरी 2019 का है. नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना पुलिस ने फरियादी दीनू सिंह चौधरी की शिकायत पर आरोपी मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल सहित 10 लोगों पर सामूहिक हमला करने और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था. मामले के सभी दोषी फरार चल रहे थे और पुलिस ने फरारी में चालान पेश कर दिया था.
आरोपियों के खिलाफ 25 अक्टूबर 2021 को कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ. इसी को लेकर एसपी कार्यालय नरसिंहपुर से वारंट तामीली के लिए गोटेगांव पुलिस को भेजे गए. लोक अभियोजक शैलेष पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को 8 आरोपी कोर्ट में पेश हुए, जिन्हें जमानत नहीं मिली है. मंगलवार को दो फरार स्थायी वारंटी मोनू और राजू राजपूत पेश हुए तो इन्हें भी जमानत नहीं दी गई और जेल भेज दिया गया.
इस मामले के आरोपियों पर पुलिस ने एक-एक हजार का इनाम भी घोषित किया था. आरोपियों में से कुछ पर हत्या, कातिलाना हमले सहित कई मामले लंबित हैं. सचिन पाठक, राजेश राजपूत, दीपक सोनी, श्याम नायक, अर्जुन पटेल, अन्नू सिंह परिहार, राजू शूटर आदि के खिलाफ स्थाई वारंट जारी हुए थे.


By - sagar tv news

12-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.