अतीक-अशरफ मामले पर कमलनाथ ने की ये बड़ी मांग देखिए || SAGAR TV NEWS ||


अतीक-अशरफ हत्याकांड पर
कमलनाथ ने क्या मांग कर दी !


अतीक-अशरफ मामले पर कमलनाथ ने की ये बड़ी मांग देखिए

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अतीक और उसके भाई अशरफ के खुलेआम मर्डर होने पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले का स्वत: संज्ञान ले। उन्होंने कहा, बड़े दुख की बात है कि खुले रूप से मर्डर हुए हैं, ये क्या इशारा करते हैं कि हमारी कानून व्यवस्था क्या है? उत्तरप्रदेश में और अपने देश में क्या राजनीति हो रही है? साफ तौर पर मर्डर हो रहे हैं।
कमलनाथ ने कहा, एक दिन किसी का होता है, एक दिन किसी के भाई का होता है, यह क्या संकेत हैं? समाज के लिए सोचने की बात है। उत्तरप्रदेश और अपना देश कहां घसीटा जा रहा है। यह घटना बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर सुप्रीम कोर्ट के जज स्वत: संज्ञान लेकर जांच के ऑर्डर करें। कमलनाथ आज भोपाल PCC दफ्तर में बाल कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।
बता दे की माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को यूपी के प्रयागराज में मेडिकल चैकअप के लिए ले जाया जा रहा था, जहाँ अस्पताल परिसर में 3 बदमाशों ने अतीक की कनपटी पर गोली मारी और फिर उसके बाद दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मार डाला, जिसके बाद से सियासी बयान बाजी जारी हैं,

 


By - sagar tv news

16-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.