गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद है दही, जाने इसके लाभ


s

गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद है दही, जाने इसके लाभ


गर्मियां शुरू होते ही लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने लगते हैं, जिनकी तासीर खाने में ठंडी होती है। ऐसी चीजें खाने से न सिर्फ व्यक्ति का पेट ठंडा रहता है बल्कि गर्मी की वजह से वो बीमार भी नहीं पड़ता है। ऐसी ही एक चीज का नाम है दही। जी हां, दही में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के, फैटी एसिड आदि जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जे सेहत को कई गजब के फायदे पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में दही खाने से व्यक्ति को होते हैं क्या फायदे।
दही खाने के फायदे-
हेल्दी डाइजेशन-
दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन तंत्र को ठीक रखने के साथ पेट की सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं। दही प्रोबायोटिक होता है, रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक बना रहता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है दही-
दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। दही की वजह से ही व्यक्ति की बॉडी सभी न्यूट्रिशियन्स को एबजोर्ब कर पाती है। इसके अलावा दही पेट के इंफेक्शन को भी दूर रखने में मददगार होती है।
बोन्स हेल्थ के लिए जरूरी-
दही विटमिन सी और डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है। जो हड्डियों और दांतों को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में मदद करता हैं। दही के रोजाना सेवन से ऑस्थो​पोरोसिस जैसी बीमारी से बचा भी जा सकता है।
वेट कंट्रोल
दही लो फैट और हाई प्रोटिन होने के कारण वेट कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
स्कीनटोन होता है अच्छा-
गर्मियों में दही त्वचा को ग्लोइंग और स्मूथ बनाए रखने में बहुत मदद करता है। दही में विटामिन ई, जिंक और फोसफोरियस होने की वजह से यह त्वचा की रंगत को भी सुधारता है।


By - sagar tv news

16-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.