अतीक और अशरफ की हत्या को हिंदू महासभा ने बताया वध, हत्यारों का करेगी सम्मान


Atiq और Ashraf के हत्यारों का
सम्मान करेगी हिन्दू महासभा !

अतीक और अशरफ की हत्या को हिंदू महासभा ने बताया वध, हत्यारों का करेगी सम्मान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या को लेकर एक तरफ जहां जमकर सियासत हो रही है, पुलिस और सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अखिल भारतीय हिंदू महासभा हत्यारों के समर्थन में उतर आई है। हिन्दू महासभा (मप्र) ने तीनों आरोपियों का सम्मान करने का ऐलान किया है।
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित भटनागर ने कहा कि जिस तरह से अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन युवाओं ने हत्या कर दी, हत्या नहीं ये वध है.. जिस तरह से हमारे श्रीरामंचद्र जी ने रामायण में, श्रीकृष्ण जी ने महाभारत में राक्षसों का वध किया, उसी तरह आतंक का अंत इन तीन युवाओं के द्वारा किया गया है।

हालांकि कानून की दृष्टि में यह गलत है लेकिन कहीं-ना कहीं युवाओं की भावना आहत हुई होगी, इससे उन्होंने यह कदम उठाया।
बता दें कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में शनिवार रात हत्या कर दी गई। इन दोनों को पुलिस की टीम मेडिकल जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल ले गई थी। मेडिकल जांच के बाद इन दोनों को लेकर पुलिस की टीम वापस लौट रही थी। अशरफ और अतीक मीडिया के कैमरों के सामने थे और अपनी बाइट दे रहे थे, तभी अचानक तीनों आरोपी हमला बोल देते हैं और अतीक और अशरफ की हत्या कर देते हैं।


By - sagar tv news

17-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.