Bageshwar Baba के प्रोग्राम रद्द, यूपी प्रशासन ने दिया इन बातों का हवाला


बागेश्वर सरकार के प्रोग्राम रद्द
प्रशासन ने नही दी यहां अनुमति !

Bageshwar Baba के प्रोग्राम रद्द, यूपी प्रशासन ने दिया इन बातों का हवाला


पिछले कुछ समय से चर्चाओं में छाए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उत्तर प्रदेश के कानपुर में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली है। कानपुर देहात के रंजीतपुर मैथा आश्रम में बागेश्वर बाबा के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र शास्त्री का 5 दिवसीय कार्यक्रम होना था, मगर प्रशासन ने राज्य की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
कानपुर देहात की जिलाधिकारी नेहा जैन ने कहा कि सभी को पता है कि 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक कानपुर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ था। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए हमने कार्यक्रम को स्थगित करने के लिए कहा है। प्रशासन की तरफ से फिलहाल बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि आगामी आने वाले समय में स्थिति को देखकर इजाजत दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने इस दौरान कानपुर की जनता से भी बड़ी अपील की। जिलाधिकारी नेहा जैन ने कहा कि समाज में भ्रामक बातें ना फैलाएं। धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम से जुड़े मामले में किसी तरह से आपत्तिजनक या भ्रामक बयानों और वीडियोज पर भरोसा ना करें। फिलहाल पूरा कार्यक्रम निरस्त है।धीरेंद्र शास्त्री ने जारी किया वीडियो
प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने भी अपने कार्यक्रम को आगे के लिए स्थगित कर दिया है। एक वीडियो संदेश में धीरेंद्र शास्त्री ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में धारा 144 लागू है। ऐसे में हमें लगता है कि राष्ट्रहित के लिए कार्यक्रम को स्थगित करना चाहिए।


By - sagar tv news

18-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.