बिन शादी किए मां बनने जा रहीं Ileana Dcruz! फैंस बोले-पापा कौन है?


a

बिन शादी किए मां बनने जा रहीं Ileana Dcruz! फैंस बोले-पापा कौन है?

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज बिना शादी किए मां बनने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। एक्ट्रेस ने मंगलवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर लोग कयास लग रहे हैं कि इलियाना प्रेग्नेंट हैं। साथ ही वह जल्द अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इन तस्वीरों में से एक में न्यू बॉर्न बेबी का बॉडीसूट नजर आ रहा है, जिस पर लिखा हुआ है, अब एडवेंचर शुरू हो गया है। वहीं, दूसरी तस्वीर में एक पेंडेंट देखने को मिल रहा है, जिस पर मामा लिखा हुआ है।
बता दें कि पिछले साल इलियाना डिक्रूज का नाम कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ जुड़ा। दोनों की शादी तक की खबरें आ गई थीं। कैटरीना का बर्थडे मनाने के लिए कई लोग मालदीव गए थे, जिनमें इलियाना डिक्रूज भी शामिल थीं। इस ट्रिप पर कैटरीना के भाई सेबेस्टियन भी थे। कैटरीना और इलियाना डिक्रूज ने इस ट्रिप की कई तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।
एक्ट्रेस ने तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि जल्द आ रहा है, लिटिल डार्लिंग तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। इलियाना के जरिए साझा किए गए इस पोस्ट ने सोशल मीडिया जगत में सनसनी मचा दी है। इलियाना डिक्रूज के इस पोस्ट पर जहां कुछ सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ ने इलियाना से उनके होने वाले बच्चे के पिता का नाम पूछा है। एक यूजर ने लिखा, प्रेग्नेंसी के पोस्ट के साथ बच्चे के पिता का नाम भी बता देती। एक दूसरे यूजर ने लिखा, इलियाना तुमने शादी कब कर ली जो अब बच्चा हो रहा है.. बच्चे के पिता का नाम तो बता दो।


By - sagar tv news

18-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.