मजदूर को खुदाई में मिले चांदी के सिक्के, घर ले जाने पर नहीं आई नींद, सुबह किया ये काम


दमोह के असाटी वार्ड स्थित एक मकान निर्माण के दौरान खुदाई कर रहा एक मजदूर उस समय अचंभित रह गया जब उसे चांदी के सिक्कों से भरा मटका मिला, लेकिन उसने ईमानदारी की मिसाल पेष करते हुए इन सिक्कों को कोतवाली टीआई विजय राजपूत को सौंप दिया। कोतवाली टीआई ने चांदी के सिक्कों को जप्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बड़ापुरा वार्ड निवासी मजदूर हल्ले अहिरवार को जहां सिक्के मिले थे, उस घर के पास एक मंदिर भी देखा गया है। जबकि इस संबंध में मकान मालिक को तक को खबर नहीं थी। जैसे ही यह मजदूर चांदी के सिक्के लेकर कोतवाली पहुंचा तो चांदी के सिक्कों के मिलने की खबर भी आग की तरह शहर में फैल गई। जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए मकान मालिक को इसका पता चल सका। बताया जा रहा है कि सिक्कों की संख्या 240 है और यह सिक्के ब्रिटिश काल के 1800 शताब्दी के बताए जा रहे हैं।

 

 


By - sagartvnews

20-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.