Army Truck Caught Fire: पुंछ-जम्मू हाईवे पर सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, आग लगने से 5 जवान शहीद


d

Army Truck Caught Fire: पुंछ-जम्मू हाईवे पर सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, आग लगने से 5 जवान शहीद

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुंछ जिले में हुए हमले को लेकर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह इस त्रासदी से दुखी हैं. जहां एक ट्रक में आग लगने के बाद भारतीय सेना ने अपने बहादुर जवानों को खो दिया है. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.
पुंछ-जम्मू हाईवे पर गुरुवार (20 अप्रैल) को सेना की एक गाड़ी में आग लग गई. सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है. पीआरओ डिफेंस जम्मू ने कहा कि पुंछ (Poonch) जिले में सेना (Indian Army) के एक ट्रक में आग लगने से सेना के पांच जवान शहीद हो गए. घटना भाटा धुरियान इलाके में हाईवे पर हुई. वहीं सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने इस घटना को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ब्रीफ किया है.सेना ने कहा, इस क्षेत्र में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के जवानों ने घटना में अपनी जान गंवा दी. एक अन्य गंभीर रूप से घायल सैनिक को तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है. सर्च ऑपरेशन जारी है. जांच के लिए सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं. घटनास्थल वाले पहाड़ी इलाके में भारी बारिश हो रही है.


By - sagar tv news

20-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.