पति मेरे लिए गाना नहीं गाते शिकायत लेकर थाने गई पत्नी, अचानक सिंगर बना हसबैंड


 

 


आमतौर पर पति और पत्नी के बीच होने वाले झगड़े काफी चर्चित होते हैं. कई बार ये झगड़े इतने आगे बढ़ जाते हैं कि पुलिस स्टेशन पर जाकर सॉल्व होते हैं. इन सबके बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस वाले भी चौंक गए कि आखिर यह भी कोई झगड़ा करने की वजह है. हालांकि बाद में पति को बुलाकर मामले को निपटाया गया. यह सब तब हुआ जब अपनी शिकायत लेकर पत्नी थाने पहुंच गई थी. दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसके मुताबिक एक महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी कि उसका पति उसके लिए गाना नहीं गाता है. उसकी शिकायत सुनकर पुलिस की टीम पहले तो हैरान रह गई इसके बाद उसके पति को बुलाया गया. उसे बताया गया कि आपकी पत्नी थाने आई है और आपके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए गाना गाया. जब पति यह गाना गा रहा था तो पत्नी उसके सामने खड़ी थी और खुश नजर आने लगी थी. इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद आखिरकार दोनों में झगड़ा पुलिस थाने में शांत हुआ.


By - sagartvnews

24-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.