दुल्हन की तरह सजा रीवा जाने कैसे


p

मोदी प्रात: 11.30 बजे एसएएफ मैदान में बनाये गये मुख्य समारोह स्थल में पहुंचकर राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इस समारोह में श्री मोदी विभिन्न रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे तथा रीवा से इतवारी नागपुर ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस समारोह में प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह, की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह में केन्द्रीय राज्य मंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केन्द्रीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय साध्वी निरंजन ज्योति, केन्द्रीय राज्य मंत्री पंचायती राज मंत्री श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री तथा रीवा जिला के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल, सांसद खजुराहो श्री विष्णु दत्त शर्मा, सांसद सतना श्री गणेश सिंह, सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्रा तथा सांसद सीधी श्रीमती रीती पाठक की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। समारोह में मध्यप्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, भारत सरकार के सचिव पंचायती राज मंत्रालय एवं भारत सरकार के रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के हजारों पदाधिकारी एवं आमजन शामिल होंगे।श्री मोदी समारोह में 7853 करोड़ की लागत से जल जीवन मिशन की पांच बड़ी समूह नल जल योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। समारोह में श्री मोदी पंचायत स्तर पर सर्वाजनिक खरीफ के लिए बनाये गये एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जीईएम पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। श्री मोदी समारोह में समावेशी विकास विषय पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत एकीकृत एकम समावेशी विकास वेबसाइट और मोबाइल एप का शुभारंभ करेंगे।

 


By - sagar tv news

23-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.