Sex Racket में फंसी लड़की, मिलने आए युवक को हुआ प्यार, भागकर की शादी, फिर हुआ बड़ा खुलासा


s

Sex Racket में फंसी लड़की, मिलने आए युवक को हुआ प्यार, भागकर की शादी, फिर हुआ बड़ा खुलासा

कहानी जरा फिल्मी है, लेकिन यह सच है। दलालों के माध्यम से एक होटल में लड़की से मिलने के दौरान एक युवक को प्यार हो गया। शादी करने के लिए दोनों भागे तो सेक्स रैकेट चलाने वालों ने लड़की को फिर से पकड़ लिया। युवक ने फिर अपने साथी के जरिए लड़की को रैकेट चलाने वालों से फिर होटल में बुलवा लिया। यहां से वे दोबारा भाग निकले। मंदिर में शादी कर ली। सुरक्षा मांगने कोर्ट पहुंचे तो इंटरनैशनल सेक्स रैकेट का खुलासा हो गया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पलवल एसपी के अनुसार इस मामले में और जो भी शामिल मिलेगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश निवासी 20 वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया कि वह 28 जनवरी को बांग्लादेश से दिल्ली के लिए चली थी। उनके पड़ोस में रहने वालीं नरगिस ने नौकरी लगाने की बात कर उसे दिल्ली भेजा था। नरगिस की मां अम्मो और राजू के साथ बस में निकले। इसके बाद टेंपो में नदी तक आए। वहां से बॉर्डर क्रॉस करवाकर एक कमरे में ले जाया गया। कमरे में पहले से कुछ लड़कियां थीं। सभी को एक होटल में ले जाया गया और वहां सभी के फर्जी डॉक्यूमेंट बनाकर की-पैड फोन दिया गया। दूसरे दिन जुग्गा दादा नामक व्यक्ति ने कोलकाता से दिल्ली के लिए टिकट दिया और ट्रेन में बैठाकर चला गया। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लता शेख और उसका पति अजगर शेख मिले। दिल्ली स्टेशन से आलीगांव ले गए और एक बहुमंजिला इमारत में रखा गया।पीड़िता ने बताया कि ये लोग दलालों की निगरानी में देह व्यापार करवाते रहे। लड़कियों को अन्नी और रॉकी नामक व्यक्ति की निगरानी में पलवल और फरीदाबाद के होटलों में भेजा जाता था। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित एक होटल में लड़की की मुलाकात दिनेश नामक युवक से हुई। दिनेश ने लड़की को इस धंधे से बाहर निकालने और शादी करने की बात कही। वह दिनेश के साथ होटल से निकल गई, लेकिन बाद में अन्नी और रॉकी उसे जबरन अपने साथ ले गए। दिनेश को जान से मारने की धमकी देकर गए।

 


By - sagar tv news

26-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.