अपनी 6 पत्नियों की इस डिमांड को पूरा करने बनवाया 80 लाख रुपए का पलंग, ठोकवानी पड़ी हजार कीलें…


6

अगर किसी आम इंसान से शादी का एक्सपीरियंस पूछा जाए तो वो शादी ना करने की सलाह देगा। एक ही शादी से लोग इतना त्रस्त हो जाते हैं कि उसके बाद दुबारा शादी करने की किसी में हिम्मत ही नहीं होती। लेकिन ब्राजील के रहने वाले आर्थर की हिम्मत की दाद देनी चाहिए। इस शख्स ने एक दो नहीं, बल्कि साथ में ही नौ महिलाओं से शादी कर सनसनी मचा दी थी। ये सारी शादियां एक ही मंडप में हुई थी। वैसे तो आर्थर की शादी गैरकानूनी थी। लेकिन इसके बाद भी उसकी शादी ने काफी चर्चा बटोरी थीआर्थर ने 6 पत्नियों के साथ सोने के लिए बीस फ़ीट का पलंग बनवाया है। ये पलंग बीस बाई सात फ़ीट का है। इसे बनाने में करीब 82 लाख रुपए खर्च किये गए हैं। ये बेड इतना बड़ा है कि इसे बेडरुम में असेम्बल करने में ही आर्थर को 15 महीने का समय लगा। साथ ही इसे बनाने में बारह लोगों की मेहनत लगी। पलंग टूटे नहीं इसके लिए पलंग में करीब साढ़े नौ सौ स्क्रू लगाए गए हैं। पलंग की मजबूती का खास ध्यान रखा गया है। आर्थर ने बताया कि कई बार उसे सोफा पर पत्नियों के साथ सोना पड़ता थानौ पत्नियों को आर्थर संभाल नहीं पाया। आज की डेट में चार पत्नियों ने उसे तलाक दे दिया है। हाल ही में आर्थर ने 51 की एक महिला से शादी कर अपनी पत्नियों की संख्या को 6 कर लिया है। आर्थर अपनी हर पत्नी को बराबर प्यार देना चाहता है। किसी के भी साथ नाइंसाफी ना हो, इसके लिए उसने एक बड़ा सा पलंग बनवाया है।खास मानता है। उसने बताया कि वो हर पत्नी को स्पेशल फील करवाना चाहता है। इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार है। बता दें कि आर्थर और उसकी पहली पत्नी लियाना ने 2021 में कई शादियों के आइडिया के बारे में सोचा था। इसके बाद उन्होंने एक चर्च में नौ महिलाओं से शादी की थी। इसकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी। लेकिन धीरे-धीरे उसकी पत्नियों में जलन की भावना आती गई। इसके बाद चार ने उसे तलाक दे दिया।


By - sagar tv news

29-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.